बुलंदशहर, अप्रैल 29 -- नरसेना क्षेत्र में नहर की पटरी पर स्थित वन विभाग के प्लांटेशन में भीषण आग लग गई। आग से सागौन, शीशम, खैर समेत कई कीमती प्रजातियों के पौधे और लकड़ियां जलकर राख हो गईं। कई दिन से आग सुलग रही थी, लेकिन उसे बुझाया नहीं गया। जिसके चलते पौधे झुलस गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक,नरसेना और गांव भड़काऊ के बीच दोपहर में नहर पटरी किनारे सूखी घास और पत्तों में आग फैलनी शुरू हुई। तेज हवा के कारण आग ने कुछ ही देर में प्लांटेशन के बड़े हिस्से को चपेट में ले लिया। फोटो में जले हुए पेड़ों के तने, राख का ढेर और झुलसी जमीन साफ दिख रही है। कई जगह पेड़ों के पास सूखे पत्ते अभी भी बचे हैं, जिससे लगता है आग जमीन के स्तर पर तेजी से फैली। कुछ पेड़ों में अभी भी आग सुलग रही है ज्यादातर पौधे जल गए हैं। पुराने पेड़ भी जलकर रात हो गए। आग लगने से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.