धनबाद, मई 4 -- धनबाद। जीएसकेआर भवन बैरागीपट्टेदा तिरुपति आंध्र प्रदेश में बहुजन साहित्य अकादमी की ओर से आयोजित 18वां राष्ट्रीय सम्मेलन में भारतीय वन सेवा के प्रधान मुख्य संरक्षक संजीव कुमार को राष्ट्रीय भगवान बुद्ध अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। बहुजन साहित्य अकादमी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अनिल बांसफोर ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर रांची में यह अवॉर्ड उन्हें प्रदान किया। यह अवार्ड उन्हें झारखंड प्रदेश के दलित, गरीब, शोषित, पीड़ित, आदिवासी, खिलाड़ी एवं विशेषकर सफाई कर्मचारियों के परिवार को आगे बढ़ाने का प्रयास के लिए दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...