लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 1 -- धौरहरा(लखीमपुर), संवाददाता। खीरी के दुधवा बफर जोन की वन रेंज धौरहरा में रविवार सुबह वन विभाग के लगाए एक पिंजरे में मादा तेंदुआ कैद हो गया। अनुमान है कि यह वही तेंदुआ है, जिसने एक माह पहले एक महिला और बच्ची पर हमला किया था। वन विभाग की टीम तेंदुए को रेंज ऑफिस लाई जहां चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उसे अनुमति मिलने पर जंगल में छोड़ा जाएगा। धौरहरा वन रेंज में तेंदुओं के हमले की घटनाएं लगातार जारी हैं। रेंज के प्रतापपुर दुर्गा गौढ़ी में दो माह से तेंदुए की मौजूदगी बनी हुई थी। तेंदुआ लगातार छुट्टा पशुओं का शिकार कर रहा था। एक माह पहले दुर्गा गौढ़ी गांव निवासी एक महिला व दस साल की एक बच्ची पर हमला कर दोनों को घायल कर दिया था। इसके बाद वन विभाग ने नाइट विजन कैमरे और दुर्गा गौढ़ी में अनुमति के बाद पिंजरा लगाया। रविवार सुबह म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.