लखीमपुरखीरी, मार्च 8 -- दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन में पिछले कई दिनों से दहशत का कारण बना तेंदुआ आखिरकार रविवार सुबह वन विभाग के पिंजरे में फंस गया। यह कामयाबी धौरहरा रेंज के अंतर्गत दहौरा नाले के पास मिली है। यह तेंदुआ पिछले काफी समय से रिहायशी बस्ती के इर्द-गिर्द देखा जा रहा था। इस दौरान उसने कई पालतू मवेशियों को अपना निवाला बनाया, जिससे किसानों में डर का माहौल था। तेंदुए के की मौजूदगी देखते हुए ग्रामीणों ने वन विभाग से उसे पकड़ने की गुहार लगाई थी।धौरहरा रेंज की टीम ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाई और तेंदुए की आवाजाही वाले मार्ग पर लोहे का मजबूत पिंजरा लगाया था। पिंजरे में चारे के रूप में शिकार का लालच दिया गया। रविवार सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर निकले, तो उन्होंने पिंजरे के भीतर तेंदुए को दहाड़ते हुए पाया। इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.