वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ गुलदार का शावक, ग्रामीणों को राहत
बिजनौर, मई 11 -- चांदपुर। चांदपुर के गांव तालिबपुर ऊर्फ तालमपुर में एक गुलदार का शावक पिंजरे में कैद हो गया। वन विभाग द्वारा गांव के जंगल में पिंजरा लगाया था। वन विभाग की टीम शावक को अपने साथ वन कार्यालय लेकर आई। चांदपुर के गांव तालिबपुर में वन विभाग को कुछ दिन पूर्व गुलदार देखे जाने की सूचना मिली थी। उसी दौरान विभाग ने तालिबपुर के कब्रिस्तान के पास गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। साथ ही उसमें दो मुर्गियों को भी रखा था। शनिवार देर रात किसी समय टाइम गुलदार का शावक पिंजरे में कैद हो गया। रविवार सुबह जब किसानों ने देखा कि पिंजरे में एक गुलदार बैठा था। यह भी पढ़ें- आबादी में गुलदार दिखने से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारी को दी। मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची और बताया कि यह गुलदार का शावक है। टीम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.