बिजनौर, अप्रैल 17 -- अफजलगढ़। गांव जटपुरा-महावतपुर के इर्दगिर्द गुलदार की चहल कदमी बरकरार थी। वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में गुलदार के कैद होने के बाद ग्रामीणों द्वारा राहत महसूस की जा रही है। दो दिन पहले गुलदार को गांव स्थित सोमवती देवी इंटर कॉलेज की दीवार पर बैठे हुए देखा था। गुलदार की लगातार मौजूदगी से ग्रामीण भयभीत थे। इसके बाद विभाग ने पिंजरा लगाया था। पिंजरे में गुलदार के फंसने की जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार को सुबह मौके भारी भीड़ एकत्र हो गई। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा पिंजरे में कैद गुलदार का वीडियो और फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए गए। यह भी पढ़ें- वन विभाग के लगाए पिंजरे में कैद हुआ गुलदार ग्रामीणों के मुताबिक बीते एक महीने के भीतर गुलदार हमला करके दर्जनभर से अधिक मवेशियों को निवाला बना चुका था। गुलदार के पिंजड़े ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.