बिजनौर, जून 14 -- शेरकोट, संवाददाता। गांव मिर्जापुर में लंबे समय से दहशत का कारण बना खुंखार गुलदार आखिरकार वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया। गुलदार के पकड़े जाने की खबर फैलते ही उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर उमड़ पड़ी।जानकारी के अनुसार, गुलदार पिछले कई दिनों से आबादी वाले क्षेत्र में घुसकर पशुओं को अपना शिकार बना रहा था, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ था। लगातार मिल रही शिकायतों और सूचना के आधार पर वन विभाग ने चार दिन पहले गांव से सटे जंगल में पिंजरा लगाया था। शनिवार की देर रात गुलदार पिंजरे में फंस गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। यह भी पढ़ें- गुलदार ने बछिया को बनाया निवाला गुलदार के पिंजरे में कैद होने की सूचना मिलने पर रात्रि में ही स्थानीय पुलिस तथा वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची और...