लखीमपुरखीरी, फरवरी 16 -- पलियाकलां, संवाददाता। दुधवा टाइगर रिजर्व से सटे रिहायशी इलाकों में पिछले कई दिनों से पलिया वन रेंज में दहशत का पर्याय बना तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया। इस तेंदुए की पकड़ के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने लंबे समय के बाद चैन की सांस ली है। बता दें दुधवा के घने जंगलों से निकलकर हिंसक वन्यजीव लगातार भोजन की तलाश में आबादी वाले इलाकों का रुख कर रहे हैं। जिससे मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। बीते दिनों पलिया वन रेंज के ग्राम पटिहन में तेंदुए ने एक मासूम बच्चे को अपना निवाला बना लिया था। बालक अपने पिता के साथ खेत पर गया था। वहां गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और खींचकर गन्ने के खेत में ले गया। इसके बाद दस साल के बालक का अधखाया शव बरामद हुआ था। इस घटना के बाद से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.