वन विभाग के नाम पर दर्ज हुई बारा में 37 बीघा जमीन
प्रयागराज, जुलाई 1 -- यमुनापार के बारा में वन विभाग के नाम पर 37 बीघा जमीन को दर्ज कराया गया है। इस प्रकरण में शिकायत आने पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने एसडीएम बारा से जांच कराने के लिए कहा था। जिसके बाद जमीन वन विभाग की पाई गई। बारा के कोटा गांव में वन विभाग की 500 बीघा जमीन थी। कुछ साल पहले कुछ गड़बड़ी के कारण इसमें से 37 बीघा जमीन पर दूसरे काश्तकारों का नाम चढ़ गया। जब दस्तावेज निकाले गए तो वन विभाग ने पाया कि जमीन उनकी थी। इस पर डीएफओ अरविंद कुमार यादव की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई। मामला संज्ञान में आने के बाद डीएम ने इसकी जांच के निर्देश दिए थे। लेखपालों की टीम ने पिछले दस्तावेज निकाले तो देखा कि जमीन वन विभाग के नाम पर ही चली आ रही थी। जिसके बाद इसे वन विभाग के खाते में दर्ज करने का काम किया गया। जमीन की बाजार कीमत लगभग दो करोड़ रुपये ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.