भागलपुर, जनवरी 23 -- पुरैनी, संवाद सूत्र। पुरैनी। कुरसंडी पंचायत अंतर्गत बलिया गांव में गुरुवार को वन विभाग की टीम ने मुखिया कुंदन सिंह सहित कई ग्रामीणों के सहयोग से 24 नीलगाय को बंदूक से मार गिराया। मारे गए सभी नीलगायों को मिट्टी में दफना दिया गया। मालूम हो कि बीते दिनों मुखिया कुंदन सिंह ने क्षेत्र में किसानों का फसल बर्बाद कर रहे नीलगाय से निजात दिलाने की दिशा में वन विभाग से कार्यवाही की मांग की थी। मामले को संज्ञान में लेते हुए वन विभाग के अधिकारियों ने अपने टीम के साथ कुरसंडी पंचायत पहुंचकर नीलगाय से मुक्त करने की दिशा में कार्यवाही शुरू कर दी।नीलगाय के आतंक से उक्त पंचायत के किसान विगत महीनों से काफी परेशान थे। एक साथ दर्जन से अधिक झुंड में निकले नीलगाय किसानों के खेतों में लगी गेहूं मक्के अन्य साग ,सब्जी के फसलों को चट कर जा रहा थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.