अल्मोड़ा, अगस्त 10 -- गोविंद रावत, सल्ट। मोहान वन क्षेत्र में मानव-वन्यजीव संघर्ष की गंभीर घटनाओं के बाद वन विभाग की मशक्कत जारी है। विभाग की ओर से बाघ को पकड़ने के लिए चौतरफा जाल बिछाया गया है। इसके बाद भी वन विभाग के हाथ खाली हैं। डभरा सौराल में महिला की मौत के बाद से वन विभाग संवेदनशील क्षेत्रों में वन्यजीवों के पगमार्क और हर गतिविधि को ट्रैक कर रहा है। बाघ को पकड़ने के लिए क्षेत्र में छह पिंजरे, दो हाई-टेक ड्रोन, दो लाइव कैमरे और 29 कैमरा ट्रैप स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, गश्ती टीमों को सुरक्षा के लिए छह एनाइडर, पांच फॉक्स लाइट, राइफल और गांधी बंदूक जैसे जरूरी उपकरणों से लैस किया गया है। यह भी पढ़ें- बाघ का नहीं लगा सुराग, निगरानी को बढ़ाए ट्रैप कैमरे पीनाकोट के पीनाकाट गांव में भी सुरक्षा के लिए नया पिंजरा लगाया गया है। ग्रामी...