वन विभाग के गेस्ट हाउस से चंदन का पेड़ काट ले गए
शाहजहांपुर, जुलाई 31 -- रोजा। गुर्री चौकी के पास स्थित वन विभाग के गेस्ट हाउस परिसर से चंदन का एक पेड़ काटकर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद वन विभाग ने अज्ञात चोरों के खिलाफ वन अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि गेस्ट हाउस में 24 घंटे कर्मचारियों की तैनाती रहती है, इसके बावजूद चोर पेड़ काटकर फरार हो गए। मामले में वन दरोगा पुष्पेंद्र कुमार ने विस्तृत जानकारी देने से इनकार करते हुए उच्चाधिकारियों से संपर्क करने को कहा। वहीं, विभागीय सूत्रों के अनुसार चोरी गए चंदन के पेड़ की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। विभाग चोरों की तलाश में जुटा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.