संतकबीरनगर, अप्रैल 10 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। बीएमसीटी सड़क निर्माण में भूमि अधिग्रहण के बाद मुआवजा न मिलने से परेशान किसानों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। ताजा मामला तब गरमा गया जब वन विभाग के कर्मचारी किसानों की ही जमीन पर खड़े पेड़ों को काटने पहुंच गए। किसानों का आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना और अनुमति के यह कार्रवाई की जा रही थी।किसानों ने बताया कि बुधवार को वन विभाग की टीम कुछ मजदूरों के साथ किसानों की भूमि पर पहुंची और पेड़ों की कटाई शुरू कर दी। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के किसान मौके पर जुट गए और विरोध करते हुए कटाई रुकवा दी। किसानों का कहना है कि जब तक वे मौके पर पहुंचे, तब तक पांच पेड़ काटे जा चुके थे। इस दौरान मौके पर काफी देर तक हंगामे जैसी स्थिति बनी रही। किसानों का यह भी आरोप है कि एक ओर उन्हें अधिग्रहित भूमि क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.