जमुई, अप्रैल 11 -- लक्ष्मीपुर । निज संवाददाता वन विभाग के कड़े कानून के कारण बिजली और सड़क जैसे सुविधा से वंचित है वन स्थित गांव। वैसे गांव में नजारी पंचायत का चौंकिया और पीडरोंन पंचायत का ठाढी का नाम सुमार है। जबकि उक्त दोनों गांव पूर्व में नक्सलियों का सेफ जॉन माना जाता था।नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सरकार विकास के नाम पर पानी के तरह पैसे बहाए। नक्सलियों को मुख्य धारा में जोड़ने के सड़क,स्वास्थ्य,शिक्षा और बिजली जैसे बुनियादी ढांचा को बहाल किया।जो आज की तिथि में दिखता भी है। बिजली और सड़क नहीं होने से बरसात के दिनों काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।तेज बारिश होने से कच्ची वन क्षेत्र स्थित कच्ची रस्ते का दिशा और दशा बदल जाती है।जिसमें नुकीले पत्थर निकल आते हैं। जिसपर ग्रामीणों का आवागवन जोखिमभरा होता है।वैसी स्थिति में ग्रामीण रास्ता बदलने क...