जमुई, जून 30 -- लक्ष्मीपुर। निज संवाददाता वन विभाग के कड़े कानून के कारण वन क्षेत्र स्थित गांव विकास से वंचित हैं। प्रखंड में आज की तिथि में वन क्षेत्र स्थित गांव में चौकिया और ठाढ़ी गांव का नाम सुमार है। चौकिया प्रखंड के नजारी पंचायत तो ठाढ़ी पिडरोन पंचायत का गांव है। जहां आज की तिथि में बिजली की व्यवस्था नहीं है। उसके बाद गांव को नजदीक के किसी मुख्य सड़क से पक्की सड़क का जुड़ाव भी नही है। जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बताया जाता है कि लक्ष्मीपुर के कोहबरवा वन परिसर क्षेत्र को सेंचुरी वन क्षेत्र का दर्जा मिला हुआ है। जिससे वन विभाग अपने क्षेत्र में किसी तरह के विकास कार्य के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत नहीं करता है। बीते वर्ष ठाढ़ी और चौकिया गांव में बिजली आपूर्ति के लिए सरकार स्वीकृति दे दिया था। लेकिन वन विभाग से ...