पलामू, फरवरी 5 -- मेदिनीनगर। झारखंड जनाधिकार महासभा की लातेहार इकाई के पदाधिकारियों ने गुरुवार को मेदिनीनगर बैठक कर वनविभाग की कार्यशैली पर विमर्श किया। बाद में पत्रकारों वार्ता कर कहा कि दलदलिया के ग्राम प्रधान राजू उरांव को वन विभाग के अधिकारी साजिश के तहत फंसाकर गिरफ्तार किया है। कैंपा योजना में भ्रष्टाचार से ध्यान भटकाने के लिए राजू उरांव को गिरफ्तार किया है। महासभा इस कार्रवाई की भर्त्सना करती है। जेम्स हेरेज ने कहा कि वन विभाग आदिवासियों को प्रताड़ित कर रही है। ग्रास लैंड विकसित करने के नाम पर जैव विविधता को नष्ट किया जा रहा है। वार्ता के दौरान जितेंद्र सिंह चेरो, मनमातिया देवी, शोभा देवी, फिलिप कुजूर, सुदर्शन आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.