वन विभाग के कस्टडी से लापता हुवा युवक, परिजनों ने लगाया अपहरण का आरोप
चतरा, जून 20 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। वन विभाग की कस्टडी से एक युवक के रहस्यमय ढंग से गायब होने के बाद परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 जून की रात वनकर्मियों ने सिमरिया थाना क्षेत्र के भायपुर बड़गाव गांव निवासी 19 वर्षीय रोहित कुमार यादव को अवैध जलावन की लकड़ी लाते हुए पकड़ा था। उसे सिमरिया वन कार्यालय के हाजत में रखा गया था, जहां से वह अचानक लापता हो गया। युवक के पिता जागेश्वर यादव ने शुक्रवार को सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊ साहेब को आवेदन देकर वनरक्षियों पर बेटे के अपहरण का आरोप लगाया है। उन्होंने पुत्र की बरामदगी और दोषियों पर कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसडीपीओ ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुवे स्थानीय सिमरिया थाने को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। दूसरी ओर, वनकर्मियों का कहना है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.