बलिया, अप्रैल 14 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। अवैध लकड़ी काटकर ले जाते समय चेकिंग करने वाले वन विभाग के कर्मचारी के साथ दबंगों ने मारपीट किया। खबर पाकर पहुंचे प्रवर्तन दल के अफसरों के साथ भी आरोपियों ने दुर्व्यहार किया। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने दो नामजद तथा कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इलाके के चिंतामणिपुर गांव से सोमवार को कुछ लोग सागौन की लकड़ी को काटकर ट्रैक्टर से लेकर जा रहे थे। इसकी जानकारी होने पर चिलकहर रेंज के बीट अधिकारी शिवशंकर यादव ने पीछा किया तो आरोपी लकड़ी को लेकर बछईपुर आरा मिल पर ले जाकर उतार दिया। आरोप है कि पीछे से पहुंचे बीट अधिकारी के साथ मारपीट की गयी। यह भी पढ़ें- लकड़ी माफिया ने काट गिराए नीम के चार हर पेड़ शिवशंकर ने इस मामले से विभागीय अधिकारियों और प्रवर्तन दल को अवगत कराया। सूचना पाकर प्रवर्तन टीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.