कोडरमा, मार्च 30 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिले में हाथियों के बढ़ते आतंक से आमजन भयभीत हैं और लगातार हो रही घटनाओं के बीच वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव ने हाथियों के हमले में हो रही मौतों के लिए वन विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि रविवार को मरकच्चो प्रखंड के जामू स्थित हरलाडीह गांव में महुआ चुनने गई महिला सीता देवी की हाथी के हमले में मौत हो गई। यह घटना जिले में बढ़ते खतरे की गंभीरता को दर्शाती है। डॉ. यादव के अनुसार, बीते एक वर्ष में कोडरमा जिले में हाथियों के हमले से करीब एक दर्जन लोगों की जान जा चुकी है। उन्होंने हाल की घटनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि मरियमपुर और बोनाकाली में भी हाथियों ने दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। वहीं झरीटांड और ढेबुआडीह जैसे ग्रामीण क्...