देहरादून, जनवरी 29 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। ड्यूटी जा रही वन विभाग की एक महिला कर्मचारी को तीन शातिरों ठगों ने तंत्र-मंत्र का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया। पटेलनगर थाना क्षेत्र चंद्रबनी चौक के पास आरोपी दिनदहाड़े सोने के जेवर व नकदी लेकर फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पटेलनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे की है। पीड़िता पूनम पंवार निवासी कारबारी ग्रांट अपने घर से ट्रांजिट हॉस्टल चंद्रमणी (ड्यूटी) जाने के लिए निकली थीं। जैसे ही वह चंद्रबनी चौक के पास पहुंचीं, एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें बातों में उलझा लिया। इसी बीच दूसरा व्यक्ति वहां पहुंचा और उनके बारे में निजी जानकारी पूछने लगा। तभी एक तीसरा व्यक्ति वहां आया और दावा करने लगा कि वह और उसके पिता तंत्र-मंत्र के जानकार हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.