वन विभाग की पांच बीघा जमीन कराई खाली
फतेहपुर, जून 25 -- हथगाम। ऐरायां ब्लाक के सोनावरदेई गांव में गुरुवार को राजस्व और वन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए वन विभाग की पांच बीघा जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। पौधरोपण के लिए सुरक्षित जमीन में पट्टाधारकों द्वारा निर्धारित रकबे से अधिक कब्जा किए जाने की शिकायत के बाद कार्यवाही की गई। सोनावरदेई गांव में वन विभाग की जमीन लंबे समय से पौधरोपण और हरित पट्टी के लिए सुरक्षित है। राजस्व अभिलेखों की जांच के बाद मौके पर नापजोख कराई गई। जिसमें स्पष्ट हो गया कि कुछ पट्टा धारकों द्वारा आवंटित के सापेक्ष अधिक जमीन पर कब्जा कर लिया है। जिस पर राजस्व टीम ने वन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में सीमांकन कराने के साथ ही अतिक्रमण को खाली करवाकर वन विभाग के कब्जे में दिलाया। राजस्व टीम ने पट्टा धारकों को पुन: कब्जा न किए जाने की हिदायत देत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.