पीलीभीत, अप्रैल 3 -- पूरनपुर। गन्ना छील रहे मजदूर पर बाघ के हमला करने के बाद ग्रामीणों में भय बना हुआ है। दहशत के चलते दूसरे दिन मजदूरों ने वन विभाग की निगरानी में खेत से गन्ना उठाया। धबराए मजदूरों ने गन्ना छीलने से मना कर दिया। हांलाकि बाघ की लोकेशन दूसरे दिन नहीं मिल सकी। बुधवार को थाना हजारा क्षेत्र के गांव मुरैनिया गांधीनगर के रहने वाले भारत कुमार गांव के पास पदम सिंह के खेत में गन्ने की छिलाई कर रहे थे। इस दौरान बाघ ने भारत कुमार पर हमला कर दिया था। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाघ के हमले के बाद ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। दूसरे दिन भी मजदूर गन्ने की छिलाई करने नहीं गए। निगरानी कर रही वन विभाग की पंहुची। टीम की मौजूदगी में मजदूरों ने खेत में पड़ा गन्ना उठाया। मजदूरों खड़े गन्ने की छिलाई करने से मना कर दिया। रेंज...