बाराबंकी, मार्च 18 -- रामनगर। वन विभाग अभी से वृहद पौधरोपण की तैयारी में जुट गया है। आने वाले पौध रोपण सीजन के लिए रामनगर तहसील के रानीबाजार रेंज अंतर्गत पांच पौधशालाओं में विभिन्न प्रजाति के 10,30,000 पौधे तैयार हो रहे हैं। कुल 88 हेक्टेयर भूमि में पौधरोपण कराया जाएगा। अब तक पौध रोपण के लिए चिन्हित स्थानों पर 1,76,800 गड्ढों की खुदाई भी की जा चुकी है। बाकी गड्ढों की खुदाई का कार्य जारी है। रामनगर क्षेत्र की रेंजर अल्पना पांडेय ने डिप्टी रेंजर मनोज कुमार यादव, वन दरोगा सचिन पटेल, रोली अवस्थी को पौधरोपण के प्लान में लगाया है, जो इन दिनों ऑफिस में उन स्थानों का ब्यौरा बना रहे हैं जहां पौध रोपण कराया जाना है। रामनगर रेंज में दिवली, लालपुर गुमान, मंहगूपुर, पारिजात व सैदनपुर में वन विभाग की पौधशालाए हैं। इन पौधशालाओं में वन विभाग द्वारा नीम, प...