फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 18 -- शमसाबाद, संवाददाता। क्षेत्र में लकड़ी माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्होंने शुक्रवार रात वन विभाग की टीम पर ही हमला कर दिया। घटना सिकंदरपुर महमूद मंडी समिति मार्ग स्थित कर्बला के पास देर रात करीब दो बजे की है। कायमगंज इलाके से अवैध लकड़ी से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रालियों की सूचना पर पकड़ने पहुंची टीम पर माफियाओं ने पहले धक्का-मुक्की की फिर मारपीट कर दी। वन रक्षक को पीटकर उनकी वर्दी फाड़ दी। वन विभाग को अवैध कटान और लकड़ी ढुलाई की सूचना मिली थी। घटना की सूचना पर कायमगंज वन विभाग टीम मौके पर पहुंची। टीम ने जब ट्रैक्टर-ट्रालियों को रोकने का प्रयास किया तो ट्रैक्टर ट्राली चालक ट्रैक्टर लेकर भागने लगे। यह भी पढ़ें- बिना अनुमति के काटे आम के पेड़ वन विभाग की टीम ने अवैध लकड़ी से भरे ट्रैक्टर का पीछा किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.