चाईबासा, अप्रैल 2 -- चाईबासा, संवाददाता। सोमवार को एक जंगली हाथी चाईबासा इंजीनियरिंग कॉलेज बिष्टुमपुर परिसर की दीवार को तोड़ते हुए कैंपस में प्रवेश कर गया। इस क्रम में उसने रेलवे फाटक के बैरियर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ड्रोन कैमरे के माध्यम से हाथी की लगातार निगरानी की गई। वन विभाग की क्यूआरटी टीम द्वारा पूरे समय हाथी की गतिविधियों पर नजर रखी गई। टीम शाम तक मौके पर डटी रही और उपयुक्त समय का इंतजार करती रही। शाम होने के पश्चात वन विभाग के अधिकारियों एवं क्यूआरटी टीम द्वारा हाथी को सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ दिया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। इस अभियान में चाईबासा प्रक्षेत्र के वन पदाधिकारी एवं क्यूआरटी टीम सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

हिंद...