मऊ, दिसम्बर 30 -- मऊ, संवाददाता। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रैकवारडीह ग्राम सभा में मंगलवार को एक नीलगाय कुएं में गिर गई। ग्रामीणों ने कुएं से आवाजें सुनीं, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। आवाजें सुनने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत करके नील गाय को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल दिया। नील गाय को कड़ी मशक्कत के बाद, वन विभाग की टीम ने रस्सी समेत अन्य उपकरण के माध्यम से सुरक्षित बाहर निकाला। इस अभियान में नीलगाय को कोई चोट नहीं आई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.