दुमका, अप्रैल 3 -- नोनीहाट, प्रतिनिधि। गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने लकड़ी लदे एक ट्रैक्टर को हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरकुटीया गांव से जब्त कर बीट ऑफिस नोनीहाट ले आई है। इस विषय में वन विभाग की टीम ने बताया कि कुल 15 टोन मिश्रित प्रजाति के लकड़ी ट्रैक्टर में लोर्ड था। छापेमारी में मुख्य रूप से दुमका हिजला पश्चिम से फॉरेस्टर अमित कुमार साह उनके साथ वन रक्षी सुधांशु दर्वे, बासुकीनाथ चतुर्वेदी, अमित कुमार, विनय सोरेन, वरनाड मरांडी, धनंजय यादव, सुवाल मुर्मू, वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तथा समिति के सभी सदस्य मौजूद थे। इस छापामारी से लकड़ी माफियाओं के बीच हड़कंप देखा गया।फोटो-2दुमका-215, कैप्सन- वन विभाग द्वारा जब्त लकड़ी लदा ट्रैक्टर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.