हल्द्वानी, मार्च 18 -- हल्द्वानी। हल्द्वानी वन प्रभाग के डीएफओ कुंदन कुमार के निर्देश पर नंधौर, डंडा एवं शारदा रेंज के रेंजर, वन दरोगा एवं वन आरक्षियों की टीम ने बुधवार को विम्कों सीडिंग लिमिटेड, रूद्रपुर की आधुनिक नर्सरी का भ्रमण किया। उद्देश्य उच्च गुणवत्ता वाले पौध उत्पादन की नवीनतम तकनीकों का अध्ययन था। टीम ने क्लोनल पौध तैयार करने की प्रक्रिया, मदर प्लांट चयन, कटिंग विधि, ग्रीनहाउस, मिस्ट चेंबर एवं नियंत्रित पर्यावरण में पौध विकास के बारे में जानना था। रीजिनल मैनेजर राजेश झा, आरएंडडी मैनेजर राजेंद्र कुमार एवं सेल्स मैनेजर प्रतीक पाण्डा ने मामले में विस्तृत जानकारी दी। बताया कि ये तकनीकें तेज वृद्धि, रोग प्रतिरोधक क्षमता एवं उच्च उत्पादकता सुनिश्चित करती हैं। टीम में रेंजर सुनील शर्मा, लक्ष्मण सिंह मर्तोलिया, वन दरोगा जगदीश भट्ट, सुनी...