हरदोई, मार्च 18 -- पिहानी। अवैध रूप से गूलर का पेड़ कटने की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम के साथ लकड़ी वन रेंज लाते समय रास्ते में अभद्रता की गई। मामले में वन रक्षक विपिन पाल और वन दरोगा आशीष कुमार पाल ने चार पर मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की जांच जहानीखेड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज कैलाश चंद्र यादव को सौंपी गई है। सआदतनगर बीट प्रभारी विपिन पाल व वरी बीट प्रभारी आशीष कुमार पाल ने लालूपुरवा निवासी रामप्रसाद, सिदौरिया निवासी राहुल, महमूदपुर सरैया के जलील अहमद व सवलू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप लगाया गया है कि लालूपुरवा मजरा महमूदपुर सरैया में एक गूलर अवैध रूप से काटे जाने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई। मौके पर मिली ट्रैक्टर ट्राली को गूलर सहित वन रेंज पिहानी लाया जा रहा था। सिदौरिया में सदाकत आरा मशीन के सामने ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.