वन विभाग की जमीन से कब्जा हटाया गया
कानपुर, जुलाई 29 -- रसूलाबाद। बुधवार को रसूलाबाद क्षेत्र के नैला गांव में वन विभाग की जमीन पर झोपड़ी रखकर किया गया अवैध कब्जा हटा दिया गया। प्रशासन की टीम ने जेसीबी मशीन से झोपड़ी गिराकर जमीन खाली कराई। नैला गांव में गाटा संख्या 3181 वन विभाग के नाम दर्ज है। उक्त जमीन में कई लोगों ने झोपड़ी रखकर कब्जा कर लिया था। गांव के गंगाराम ने शिकायत दर्ज कराई। बुधवार को तहसीलदार संतोष कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा जेसीबी मशीन से कब्जा हटवा दिया। प्रशासन की कार्रवाई को लेकर आफरा तफरी का माहौल बन गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.