फतेहपुर, मार्च 29 -- खागा। नगर क्षेत्र में प्लाटिंग के नाम पर ठगी का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने वन विभाग की आरक्षित भूमि को अपनी बताकर उसका बैनामा करा दिया और बाद में पैसे मांगने पर पीड़ित को झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी दी। नगर के कमला नगर निवासी विनय कुमार सोनी ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पहचान ब्राह्मण टोला निवासी आशाराम से थी, जो जमीन खरीद-फरोख्त का काम करता है। विनय को प्लाट की जरूरत थी, जिस पर आशाराम ने अपने हिस्से की बताकर 60 वर्ग मीटर जमीन का बैनामा उनके नाम कर दिया। बैनामे के बाद विनय ने वहां निर्माण कार्य भी करा लिया। कुछ समय बाद जानकारी हुई कि वह भूमि वन विभाग की आरक्षित जमीन है। ठगी का पता चलने पर जब विनय ने अपनी रकम वापस मांगी या दूसरी जमीन देने को कहा, तो विवाद हो गया। आरोप है कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.