वन विभाग की जमीन पर भवन निर्माण में लगे मुंशी गिरफ्तार, गया जेल
चाईबासा, मई 25 -- चाइबासा। टोंटो थाना अंतर्गत सेरेंगसिया शहीद स्मारक के पास वन विभाग की ज़मीन पर अवैध रूप से भवन निर्माण कराने वाले मुंशी रबुआ लागुरी को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया गया है।इसके खिलाफ प्रभारी वन पाल जोड़ा पोखर वन परिसर चंदन कुमार ने मामला दर्ज किया है। दर्ज मामले में बताया गया है कि 24 मई को गशती के दौरान टोटो प्रखंड अंतर्गत सेरेंगसिया शहीद स्थल पहुंचे तो देखा कि वन विभाग की जमीन पर एनआरईपी के मद से भवन कार्य राजू नायक के द्वारा कराया जा रहा है। उक्त जमीन वन विभाग की है। वहां तैनात मुंशी रबुआ लागुरी से भवन निर्माण संबंघित कागजात मांगा गया तो नहीं दे पाया।वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा जमा कर भवन निर्माण कराया जा रहा है। उक्त मामले में मुंशी रबुआ लागुरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.