फतेहपुर, मार्च 19 -- फतेहपुर। विजयीपुर ब्लाक के बहियापुर मजरे रायपुर भसरौल गांव में वन विभाग की जमीन में चल रहे अवैध निर्माण की शिकायत पर राजस्व टीम मौके पर पहुंच कर जांच की। पैमाइश में शिकायत सही पाए जाने पर टीम ने निर्माण कार्य पर रोक लगाते हुए चेतावनी दी। रायपुर भसरौल के बहियापुर गांव में इमारती लकड़ी वन विभाग की जमीन खाली पड़ी है। जहां गांव के एक लोग जबरन भवन निर्माण कर रहे थे। गांव के विपिन बिहारी दीक्षित ने शिकायत की थी। गुरुवार दोपहर राजस्व विभाग की टीम स्थानीय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और भवन निर्माण करा रहे व्यक्ति से जमीन से अभिलेख मांगे। कागजात उपलब्ध नहीं करा पाए पर टीम ने वन विभाग की जमीन की नापजोख की। निर्माण वन विभाग की जमीन में पुष्ट होने पर टीम ने तत्काल प्रभाव से काम पर रोक लगा दिया। टीम ने मामले में पालन न करने पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.