वन विभाग की छापेमारी, लकड़ी काट रहीं महिलाएं बोझा छोड़कर फरार
कोडरमा, मई 13 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। वन विभाग की टीम ने सोमवार को जंगल में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान जंगल से लकड़ी काटकर बोझा बनाकर ले जा रही एक दर्जन से अधिक महिलाएं लकड़ी छोड़कर फरार हो गईं। विभाग ने मौके से बरामद सभी लकड़ियों को जब्त कर बरियारडीह वन कार्यालय लाया है। प्रधान वनरक्षी पंकज कुमार ने बताया कि जंगल में लगातार अवैध कटाई की सूचना मिल रही थी। मौके पर मोबाइल से फोटो भी लिया गया है और तस्वीरों के आधार पर संबंधित महिलाओं की पहचान की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.