वन विभाग की गश्ती टीम ने बिछड़े मासूम को परिजनों से मिलाया
हरिद्वार, अगस्त 4 -- हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे कांवड़ियों से बिछड़े पांच वर्षीय मासूम को वन विभाग श्यामपुर रेंज की विशेष गश्ती टीम ने तलाश कर उसके परिजनों से मिला दिया। वन क्षेत्राधिकारी श्यामपुर रेंज विवेक जोशी के नेतृत्व में टीम ने नहर पटरी मार्ग पर अपनों की तलाश में भटक रहे बच्चे को अपने साथ लिया और उसके परिजनों की खोज में जुट गई। मंगलवार को कांगड़ी 4.2 डायवर्सन से नहर पटरी की ओर जाने वाले कांवड़ियों के पारंपरिक मार्ग पर गश्त के दौरान टीम को बुलंदशहर जिले के मिर्जापुर गांव निवासी मयंक मिला। आत्मीयता से बातचीत में उसने पिता जीतू और चाचा मोनू का नाम बताया। यह भी पढ़ें- Roorki News: पुलिस ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा इसके बाद टीम बच्चे को साथ लेकर कई किलोमीटर आगे बढ़ चुके कांवड़ियों के बीच उसके परिजनों को तलाशती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.