औरैया, जुलाई 1 -- विकासखंड क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के सरकारी दावों के बीच हरे और फलदार पेड़ों का कथित रूप से धड़ल्ले से अवैध कटान किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग के जिम्मेदारों और लकड़ी ठेकेदारों की मिलीभगत से दिन-रात प्रतिबंधित हरे पेड़ों पर आरा और कुल्हाड़ी चल रही है। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार एक ओर करोड़ों रुपये खर्च कर पौधरोपण अभियान चला रही है और लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए जागरूक कर रही है, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में फलदार और छायादार हरे पेड़ों की लगातार कटाई हो रही है। आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक क्षेत्र में लकड़ी ठेकेदार खुलेआम दिन और रात ट्रैक्टरों के जरिए लकड़ी क...