बुलंदशहर, अगस्त 20 -- वन क्षेत्राधिकारी आदित्य सिंह ने बताया कि वन संरक्षक आदर्श कुमार और डीएफओ डा. हरेंद्र सिंह के निर्देशन में पौधारोपण के स्थानों पर प्लास्टिक मुक्त करने के लिए अभियान चलाया। जिसके तहत खुर्जा और अरनिया रेंज के पौधारोपण स्थलों से 4,82,500 खाली प्लास्टिक पालीबैग एकत्र किए गए। अरनिया और खुर्जा के अलावा भी यह अभियान अन्य जगह चलाया गया। उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य पौधरोपण के बाद बचे प्लास्टिक कचरे को आसपास की उपजाऊ भूमि, प्राकृतिक जलस्रोतों और पर्यावरण में फैलने से रोकना रहा। इस पहल के तहत वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पालीबैग समेटने जमीनी स्तर पर पहुंचे, तो रोपे गए पौधों का निरीक्षण भी हो गया। इतना ही नहीं एकत्र की गई प्लास्टित का निस्तारण भी किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...