कुशीनगर, जनवरी 16 -- कुशीनगर। महराजगंज जिले के गेडहरुवा जंगल से सटे कुशीनगर जिले के खड्डा क्षेत्र में ग्राम सिसवा गोपाल के सरेह स्थित एक गन्ने के खेत में एक तेंदुआ क्लच वॉयर में फंस गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जाल डालकर उसे फंसा लिया। टीम उसे साथ लेकर निकलने ही वाली थी वह जाल से निकल गया। वन विभाग का सहयोग करने एक्सपर्ट व एक ग्रामीण रास्ते में आए तो उन्हें घायल कर भाग निकला। गन्ने के खेतों में काफी देर तक तलाश के बाद वन विभाग की टीम शाम को लौट गयी। वन विभाग ने ग्रामीणों को सावधान रहने के लिए अलर्ट किया है। उस इलाके में अकेले नहीं जाने की सलाह दी है। खड्डा क्षेत्र से सटे महराजगंज जिले का गेडहरुवा जंगल पड़ता है। इसी जंगल में रहने वाले हिंसक जानवर विचरण के दौरान इन गांवों में पहुंच जाते हैं। पशुओं का अपना शिकार बनाते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.