पिथौरागढ़, जनवरी 22 -- नगर के डीएफओ कार्यालय के पास ही खडकोट,घंटाकरण क्षेत्र में लोग बंदरों के आंतक से परेशान हैं। स्थानीय महिलाओं का कहना है कि छत में राशन सुखाना मुश्किल साबित हो रहा है। गुरुवार को पूर्व सभासद किशन खडायत ने बताया कि खडकोट व घंटाकरण क्षेत्र में लोग बंदरों के आंतक से परेशान हैं। बंदर बुजुर्गों व बच्चों को काटने के लिए दौड़ रहे हैं,पूर्व में बंदर कई लोगों को नुकसान पहुंचा चुके हैं,उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। स्थानीय महिलाओं ने बताया कि राशन या अन्य छत में रखी सामग्री को बंदर तोड़ रहे हैं। घरों के भीतर घुसकर भी सामान को नुकसान पहुंचा रहे है। बंदरों के आंतक से परेशान लोगों ने वनाधिकारी को पत्र देकर समाधान के समाधान की मांग की। इस दौरान पूर्व नगरपालिकाध्यक्ष जगजीवन कन्याल, तुलसी देवी, कलावती देवी, आनंद सिंह थापा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.