वन विभाग कर्मियों पर अवैध वसूली का आरोप, सीएम पोर्टल पर शिकायत
आजमगढ़, मई 31 -- मेंहनगर, हिन्दुस्तान संवाद।क्षेत्र के एक ईंट भट्ठा संचालक ने वन विभाग के कर्मचारियों पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। भट्ठा संचालक ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है।पीड़ित रामाधार पुत्र रूपचंद ने शिकायती पत्र में उल्लेख किया है वह अपने ईंट भट्ठे के लिए सूखी लकड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से लेकर जा रहे थे। आरोप लगाया है कि रास्ते में वन विभाग के वनरक्षक रामप्रीत चौहान और वन दरोगा दुर्गा प्रसाद चौहान ने वाहन को रोक लिया। दोनों कर्मचारियों ने वाहन छोड़ने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग की। काफी देर तक वाहन रोके रखने के बाद सिफारिश होने पर दोनों कर्मचारियों ने कथित रूप से 10 हजार रुपये लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़ दी। शेष 40 हजार रुपये की मांग लगातार की जा रही है। पीड़ित कहा कि रुपये न देने पर वन विभाग के कर्मी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.