वन विभाग करा रहा ऑनलाइन फोटाग्राफी प्रतियोगिता
बागेश्वर, मई 29 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। वन प्रभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर एक ऑनलाइन फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रकृति, वन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा प्रकृति प्रेमियों एवं युवाओं की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना है। इस प्रतियोगिता में सभी प्रकृति प्रेमी, विद्यार्थी, युवा एवं आमजन प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतिभागी अपने द्वारा खींचे गए सुंदर एवं संदेशपरक फोटोग्राफ क्यूआर कोड के जरिये साझा कर सकते हैं, जो पर्यावरण, वन्यजीव, जैव विविधता, हरियाली, जल संरक्षण अथवा प्रकृति संरक्षण से संबंधित हों। प्रतियोगिता पूरी ऑनलाइन माध्यम से आयोजित होगी। यह भी पढ़ें- वन विभाग करा रहा ऑनलाइन फोटाग्राफी प्रतियोगिता प्रतिभागी अपने फोटोग्राफ निर्धारित तिथि तक भेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.