फरीदाबाद, मार्च 11 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। फरीदाबाद के अरावली वन क्षेत्र में अवैध रूप से बने फार्म हाउस, बैंक्वेट हॉल और रिहायशी भवनों पर कार्रवाई के बाद अब वन विभाग की नजर धार्मिक स्थलों पर भी पहुंच गई है। वन विभाग द्वारा अरावली क्षेत्र में बने अवैध धार्मिक स्थलों और अन्य निर्माणों का सर्वे शुरू कर दिया गया है। सर्वे के दौरान विभाग ने एक धार्मिक स्थल को नोटिस जारी करते हुए अवैध निर्माण हटाने के लिए 15 दिनों का समय दिया है। वन विभाग की ओर से संबंधित स्थल पर नोटिस चस्पा भी किया गया है। यदि निर्धारित समय में अवैध निर्माण नहीं हटाया गया तो विभाग द्वारा तोड़फोड़ की कार्रवाई की जाएगी।कई क्षेत्रों में चल रहा सर्वेवन विभाग की टीम फिलहाल फरीदाबाद के लक्कड़पुर, अनंगपुर, मेवला महाराजपुर और अनखीर जैसे क्षेत्रों में सर्वे कर रही है। इन क्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.