बागेश्वर, मार्च 11 -- टीटबाजार और राजसेरा क्षेत्र में गुलदार की बढ़ती आवाजाही के बाद वन विभाग सतर्क हो गया है। क्षेत्र में लगातार मिल रही गुलदार की मौजूदगी की सूचनाओं पर वन विभाग ने निगरानी व्यवस्था कड़ी कर दी है। वन क्षेत्राधिकारी एमएस गुसाई ने बताया कि गुलदार की गतिविधियों को ट्रेस करने के लिए क्षेत्र में सायरन,अलार्म डिवाइस लगाया गया है। इसके साथ ही गुलदार की मूवमेंट पर नजर रखने के लिए ट्रैप कैमरे भी लगाए गए हैं, ताकि उसकी सटीक लोकेशन और गतिविधियों की जानकारी मिल सके।उन्होंने बताया कि वन विभाग की टीम द्वारा प्रभावित क्षेत्र में नियमित गश्त की जा रही है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। विभाग के कर्मचारी आसपास के गांवों में जाकर लोगों को सतर्क भी कर रहे हैं। वन क्षेत्राधिकारी गुसाई ने स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि वन विभाग द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.