वन रेंज के नलकूप की बिजली गुल, तीन लाख पौध पर संकट
हमीरपुर, जून 5 -- भरुआ सुमेरपुर। तूफान के बाद वन रेंज कार्यालय का विद्युत ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से नलकूप ठप हो गया है। इससे नर्सरी में तैयार की गई तीन लाख पौध को पानी नहीं मिल पा रहा है। इससे पौध सूखने की कगार पर है। गत सप्ताह 28 मई की रात आए भयावह तूफान ने कस्बे के अंदर जमकर कहर बरपाया था। दुग्ध डेयरी मार्ग में बने वन रेंज कार्यालय में लगे नलकूप का विद्युत ट्रांसफार्मर पोलों के साथ जमींदोज हो गया था। इसको विद्युत विभाग अभी तक ठीक नहीं करा सका है। इससे रेंज कार्यालय की नर्सरी में तैयार किए गए तीन लाख पौध के जीवन में संकट मंडराने लगा है। यह भी पढ़ें- बिजली संकट ज्यों का त्यो, फिर लगाया जाम वनकर्मियों ने बताया कि उन्होंने नलकूप की विद्युत आपूर्ति ठीक करने के लिए विद्युत विभाग को पत्राचार किया है। इसके बाद विभाग ने अभी तक आपूर्ति बहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.