पलामू, फरवरी 12 -- मेदिनीनगर/छतरपुर, हिटी। विश्व व्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कौशल किशोर जायसवाल का वन राखी मूवमेंट 50 साल का हो गया। इस अवसर पर 12 फरवरी को प्रस्तावित स्वर्ण जयंती समारोह की तैयारी को बुधवार को अंतिम रूप दिया गया। गुरुवार को छतरपुर प्रखंड के डाली गांव में स्वर्णजयंती समारोह मनाया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि अमेरिका के जॉर्ज जेम्स व कर्नाटक के पांडुरंग हेगड़े पलामू पहुंच गए हैं। दोनों अतिथियों का रांची में डॉ. कौशल ने स्वागत किया। पर्यावरण संरक्षण के लिए शुरू किए गए वनराखी मूवमेंट के 50 साल पूरा होने से आह्लादित डॉ कौशल किशोर जायसवाल ने कहा कि उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि इस मुकाम तक पहुंचेंगे क्योंकि पग-पग पर चुनौतियां पहल को रोकने के लिए खड़ी हो जाती थी परंतु उन्हे जनता की ताकत हमेशा म...