वन रक्षाबंधन कार्यक्रम में पेड़ों को बांधा रक्षासूत्र
रांची, जुलाई 31 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। राम टहल चौधरी महाविद्यालय, दड़दाग ओरमांझी की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में शुक्रवार को वन एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वन रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। रांची-रामगढ़ उच्च पथ किनारे भेड़ा नदी तट स्थित डुंडे जंगल में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अतिथियों ने पेड़ों पर रक्षासूत्र बांधकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने कहा कि जल, जंगल और जमीन का संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की जिम्मेदारी हर नागरिक की है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रखना होगा। यह भी पढ़ें- गुरुनानक कॉलेज में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प कार्यक्रम में कॉलेज के डॉयरेक्टर डॉ पा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.