लखनऊ, सितम्बर 27 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा रविवार को वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक तथा विधि विज्ञान प्रयोगशाला संयुक्त संवर्ग की परीक्षा हुई। वन रक्षक परीक्षा में 46.65% और विधि विज्ञान प्रयोगशाला संयुक्त संवर्ग में 62.06% उपस्थिति रही।आयोग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक भर्ती परीक्षा कानपुर नगर, अयोध्या व मुरादाबाद के 45 केंद्रों पर हुई। विधि विज्ञान प्रयोगशाला संयुक्त संवर्ग की परीक्षा कानपुर के 14 केंद्रों पर हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...