वन रक्षक भर्ती चिकित्सा परीक्षा 15 जून को सभी मंडलों में
लखनऊ, जून 1 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक भर्ती के लिए प्रदेश के सभी मंडलों में 15 जून से चिकित्सा परीक्षा आयोजित करेगा। इसके लिए 2993 अभ्यर्थियों को पात्र पाया गया है।आयोग के परीक्षा नियंत्रक विधान जायसवाल ने सोमवार को इस संबंध में सूचना जारी की। इसके मुताबिक अभ्यर्थियों को जिला स्तरीय चिकित्सालय द्वारा जारी पांच तरह की जांच रिपोर्ट लानी होगी। यह रिपोर्ट 15 दिन अवधि की होनी चाहिए। अभ्यर्थियों को अपने साथ एक्सरे चेस्ट पीएस, रूटीन यूरीन, विशेषज्ञों की सलह सहित ईसीजी रिपोर्ट, सीबीसी रिपोर्ट और यदि चश्मा या कांटेक्ट लेंस पहनते हैं तो चश्मा व नेत्र परीक्षण रिपोर्ट साथ लाना होगा। आयोग की वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर और विस्तार से जानकारियां ली जा सकती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.