वन योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: सुबोध उनियाल
देहरादून, जुलाई 10 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने शुक्रवार को राज्य वन मुख्यालय में वन विभाग की योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध वन संपदा का संरक्षण और संवर्धन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।समीक्षा बैठक में वन संरक्षण, मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम, जैव विविधता संरक्षण, वनीकरण, वनाग्नि प्रबंधन तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। मंत्री ने कहा कि सभी योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता और समय सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ आम लोगों को भी योजनाओं का अधिकतम लाभ मिले। यह भी पढ़ें- वन मंत्री ने किया बीज बम अभियान का शुभारंभ, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.