मेरठ, दिसम्बर 30 -- परतापुर थाना क्षेत्र के घोपला गांव में जंगलों से भारी मात्रा में कीकर के हरे पेड़ों के अवैध कटान का मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोग और सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता वन विभाग के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाकर धरने पर बैठ गए। सूचना पर वन विभाग के अधिकारी पहुंचे और पेड़ों के कटान से जुड़े लोगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। सामाजिक जन सेवा कल्याण समिति के अध्यक्ष विजय सैनी ने बताया कि कंचनपुर घोपला जाने वाले मार्ग पर लोगों ने वन विभाग में पेड़ों के तने काटने की शिकायत की थी। वन विभाग के अधिकारियों की सह पर पेड़ों का कटान किया गया। सामाजिक जनकल्याण सेवा समिति के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। आरोप लगाया कि बिना वन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत के इतनी बड़ी संख्या में पेड़ों का कटान संभव न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.